Flower Exhibition 2023: रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार हुआ अमर उजाला का आंगन, महक उठा कोना-कोना
पहले दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिनभर काफी संख्या में प्रदर्शनी शहर के पुष्प प्रेमियों का तांता लगा रहा। पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 19 मार्च तक होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के अमर उजाला परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल और बोंजाई श्रेणी के 950 से अधिक किस्में शामिल की गईं। शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीता अहिरवार ने किया।
प्रकृति में बदलाव का एहसास सबसे पहले फूलों को होता है। वे अपनी खूबसूरती बिखेरकर हमें इसका संदेश देते हैं। फूलों की यही रंगत जिंदगी को हर पल जिंदादिल तरीके से जीने का संदेश देती है। इस संदेश को शहवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला 17 से 19 मार्च तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इसमें सीजनल फ्लॉवर, कट फ्लॉवर, असाधारण वैरायटी (कैक्टस/बोनसाई) एंव गार्डन आदि की पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
यदि आप भी प्रदर्शनी में शामिल होना चाहते हैं तो अमर उजाला परिसर में आपका स्वागत है, साथ ही यदि आप भी फूलों के रख-रखाव के शौकीन हैं, या अच्छी किस्म के पौधे रखते हैं, और प्रदर्शनी में उन्हें शामिल करना चाहते हैं तो प्रदर्शनी में पंजीकरण के साथ अपने पौधों को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बना सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.