फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allocation of liquor shops through e-lottery in Bareilly

शराब की दुकानों का आवंटन: बरेली में आबकारी विभाग ने कमाए 136 करोड़ रुपये, नेताजी भी ठेका लेने पहुंचे

Thu, 06 Mar 2025 08:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

बरेली में शराब की दुकान लेने के लिए लॉटरी में कई राजनेता भी शामिल हुए। जहां भाजपा के कुछ नेता दुकान का ठेका दिलाने का आश्वासन देते हुए मिले,  वहीं सपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता देसी शराब का ठेका पाने में सफल भी रहे।

विज्ञापन
Allocation of liquor shops through e-lottery in Bareilly
Demo pic - फोटो : freepik

विस्तार

बरेली में मॉडल शॉप के अलावा विदेशी व देसी शराब के अलावा भांग की दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया से ही आबकारी विभाग ने करीब 136 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब की बिक्री से करीब 800 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य भी रहेगा। पहले चरण में 578 दुकानों का व्यवस्थापन हो गया है। केवल चार देसी शराब की दुकानों को ही संचालक नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हॉल, रामपुर गार्डन में प्रमुख सचिव सहकारिता व नोडल अधिकारी सौरभ बाबू की निगरानी में ई-लॉटरी के जरिए दुकानों के लाइसेंस दिए गए। इसमें 390 देसी शराब, 160 बीयर व विदेशी शराब की बिक्री के लिए कंपोजिट शॉप, 16 मॉडल शॉप और छह भांग के ठेकों का लाइसेंस तय किया गया। इन दुकानों के लिए आबकारी विभाग को 7581 आवेदन मिले थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: जेल में पढ़ाई कर रितिक ने पास की पीसीएस प्री परीक्षा, पत्नी की हत्या के आरोप में है बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया से करीब 40 करोड़ रुपये की आय हुई है। वहीं 96 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में मिलेंगे। जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि सात मार्च को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च तक लाइसेंस शुल्क व अन्य देयता आवंटी को जमा करनी होंगीं।

डीएम और एसएसपी रहे मौजूद 
शराब की दुकानों के लिए ई-लॉटरी के समय कोई अव्यवस्था या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली स्थिति नहीं बने। इसके लिए खुद डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक वहां हॉल में मौजूद रहे और ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई। ई-लॉटरी होने की वजह से करीब डेढ़ घंटा में आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। इस दौरान उप आबकारी आयुक्त एसपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह मौजूद रहे।

नेताजी भी शराब का ठेका लेने पहुंचे
शराब की दुकान लेने के लिए लॉटरी में कई राजनेता भी शामिल हुए। जहां भाजपा के कुछ नेता दुकान का ठेका दिलाने का आश्वासन देते हुए मिले। वहीं सपा और कांग्रेस के दो बड़े नेता देसी शराब का ठेका पाने में सफल भी रहे। संजय नगर में कांग्रेस के एक नेता और उद्यमी ने सबसे अधिक बिक्री वाली दुकान का ठेका लिया है। इसकी लाइसेंस फीस करीब साढ़े सात 7.79 करोड़ रुपये है। सपा नेता भी उमरसिया कैंट में देसी शराब का ठेका पाए हैं। विदेशी शराब बेचने में भी इसी तरह कई नेता अपना हाथ आजमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed