फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of inhumane treatment, demonstrations

Bareilly News: अमानवीय व्यवहार का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of inhumane treatment, demonstrations
भंडसर। बरेली-पीलीभीत मार्ग गांव खाईखेड़ा के समीप एक कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की गई। हालांकि चेयरमैन के समझाने पर सभी बात मान गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल आए दिन उनके साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं। पांच मिनट लेट होने पर उन्हें तरह-तरह के ताना देती हैं। स्कूल से बाहर करने की धमकी भी कई बार दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने के बाद भी उनसे दो-दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के मांगे जा रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों पर दबाव बनाया गया तो उनका सब्र टूट गया। वे नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। विद्यार्थियों ने सड़क जाम करने की कोशिश करते हुए प्रिंसिपल को हटाने की मांग की। इधर, चेयरमैन ने बताया कि प्रिसिंपल सख्त है, जिनका विद्यार्थियों से तालमेल नहीं हो रहा है। मांग पर प्रिंसिपल को बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed