फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of fraud in the name of Sanatan Dharma Seva Trust

Bareilly News: सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट के नाम पर ठगी का आरोप

Sat, 09 May 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 09 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the name of Sanatan Dharma Seva Trust
सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट के नाम पर आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों से ठगी की गई। गांव सेंधा निवासी विमला देवी, संतोष देवी, मुन्नी देवी समेत कई महिलाओं ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिलाओं के मुताबिक, लखनऊ निवासी बताने वाले दंपती ने खुद को सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट का अध्यक्ष बताया। आरोपियों ने दावा किया कि कम रुपये में गरीबों को हर माह राशन और बेटी की शादी में दान के सामान और 51,000 रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं के मुताबिक, ट्रस्ट का सदस्य बनने पर महिलाओं को एक कार्ड दिया जाता था। कार्ड में माहवार राशन वितरण होता था। कहा गया, जो महिला पहले छह सदस्यों को जोड़ती है, उसको ये सुविधाएं मिलती हैं। 600 सदस्य जोड़ने पर स्कूटी और पांच हजार रुपये प्रति माह देने का दावा किया। सदस्य महिलाओं को धूपबत्ती आदि की पैकिंग करना भी सिखाया जाएगा। 800 रुपये में सदस्यता मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने झांसे में आकर 350-400 परिवारों को ट्रस्ट का सदस्य बनवा दिया। आंवला की बझेड़ा निवासी प्रीति, कुलड़िया फैजुल्लापुर की महारानी और बिनावर की लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने दूसरे जिलों में रहने वाले रिश्तेदारों को भी ट्रस्ट की सदस्यता दिलवा दी। अब ट्रस्ट का अध्यक्ष कॉल नहीं उठा रहा है। एसएचओ भमोरा पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed