{"_id":"67e70ae7f64017143c00346f","slug":"allegation-of-using-substandard-material-in-drain-and-road-construction-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101790-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाली व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाली व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बे में कराई जा रही नाली व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। यह आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 12 से सभासद सुनीता शर्मा व उनके पुत्र हिमांशु शर्मा ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है।
पालिका परिषद फरीदपुर की वार्ड नंबर 12 से सभासद सुनीता शर्मा ने अधिशासी अधिकारी के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके वार्ड में ठेकेदार के द्वारा नाली व सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अनियमितताएं बर्ती जा रही हैं। एक नंबर ईंट की जगह पीली ईंट व बजरफुट की जगह नदी की बालू लगाई जा रही है। सभासद की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर जांच करा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद