फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of deed of land by preparing forged documents

Bareilly News: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने का आरोप

Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of deed of land by preparing forged documents
दो बार बेची गई जमीन, कोर्ट के आदेश पर पति-पत्नी समेत छह लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया में हाईवे किनारे की 866 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कर दिया। यह जमीन दो बार बेची गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब पति-पत्नी समेत छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई रोड ट्यूलिप ग्रेस टावर निवासी केपी गोयल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 20 साल पहले 681 वर्ग मीटर का एक भूखंड महेशपुर अटरिया में खरीदा था। उनकी पत्नी बीना गोयल ने हरभजन लाल से 711 वर्ग मीटर का एक भूखंड खरीदा। दोनों भूखंड बराबर-बराबर में हैं।
विज्ञापन

इन भूखंड में से 866 वर्ग मीटर भूखंड का कोतवाली क्षेत्र के बाग ब्रिटान निवासी राशिद हुसैन, नाजिम हुसैन, रहीसा बेगम व महेशपुर अटरिया निवासी नरेशपाल सिंह ने कूटरचित मुख्त्यारनामा तैयार कर बैनामा स्वालेनगर निवासी इकबाल और फैसल शम्शी के नाम कर दिया। इकबाल और फैसल ने इस भूखंड का बैनामा रामपुर बाग निवासी निधि अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, शरद अग्रवाल और रुचि अग्रवाल (दोनों पति-पत्नी) के नाम कर दिया। चार अप्रैल 2025 को यह लोग भूखंड पर कब्जा करने पहुंचे तब उनको पता लगा। इंस्पेक्ट प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed