फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alankar Agnihotri announcement soon form a party general and OBC voter distanced from BJP

अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान: बोले- जल्द बनाएंगे पार्टी, सामान्य और ओबीसी मतदाता भाजपा से हुए दूर

Sun, 15 Feb 2026 10:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 10:26 PM IST
सार

अलंकार ने कहा कि भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है। हमने नई पार्टी के संबंध में कल ही एक ई-मेल आईडी जारी की थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ई-मेल पर जो आवेदन आए हैं, उनमें से 60 फीसदी लोग बीजेपी के मौजूदा पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
Alankar Agnihotri announcement soon form a party general and OBC voter distanced from BJP
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मतदाता भाजपा से दूर हो चुके हैं। भाजपा छद्म सनातनी है। ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम भेदभाव और दंगों का डर दिखाकर चुनाव जीतते आए हैं। यह समय की मांग है कि एक नया विकल्प सामने आए। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से सलाह ली जा रही है। अगले 20 से 25 दिन में पार्टी के नाम, संविधान और घोषणा पत्र को अंतिम रूप देकर निर्वाचन आयोग के समक्ष आवेदन किया जाएगा। ये बातें निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहीं।

विज्ञापन

भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है
बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को महाशिवरात्रि पर कैंट स्थित परशुराम धाम में दर्शन-पूजन किया। वहां मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अलंकार ने कहा कि भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है। हमने नई पार्टी के संबंध में कल ही एक ई-मेल आईडी जारी की थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ई-मेल पर जो आवेदन आए हैं, उनमें से 60 फीसदी लोग बीजेपी के मौजूदा पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में छिपाया जा रहा एपस्टीन फाइल का सच
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने सामान्य और ओबीसी लोगों की भावनाओं को दरकिनार कर एसटी-एससी एक्ट को और कठोर बना दिया। एपस्टीन फाइल्स को लेकर कहा कि विदेश में लोग इस्तीफा दे रहे हैं। अपने देश में एपस्टीन फाइल का सच छिपाया जा रहा है। देश की बेटी रुचि तिवारी के साथ दिल्ली में हुई घटना दुखद है। वह रुचि से मिले हैं और पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण बिरादरी के उच्च पदस्थ लोगों पर भी गुस्सा निकाला। कहा कि उनकी चुप्पी की वजह से बेटियों की बेइज्जती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed