फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat Express on health department radar

आला हजरत एक्सप्रेस स्वास्थ्य विभाग के रडार पर

Thu, 26 Nov 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ala Hazrat Express on health department radar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

संक्रमण की रोकथाम के लिए जंक्शन पर दिल्ली से आने वालों की जांच शुरू
विज्ञापन

टोल प्लाजा के बाद अब जंक्शन और बस अड्डों पर भी होगी जांच

बरेली। दिल्ली में संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों फतेहगंज पश्चिमी स्थित टोल पर जांच शिविर लगाने के बेहतर परिणाम सामने आने के बाद अब रेलवे जंक्शन पर भी दिल्ली से आने वालों को ट्रेस किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के नेतृत्व में टीमों ने आला हजरत एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की।
डॉ. अब्बास के मुताबिक आमतौर पर दिल्ली से बरेली आने वाली ट्रेनों में 10 से 25 लोग ही होते हैं। रेलवे से प्राप्त जानकारी के तहत दिल्ली से सर्वाधिक लोग आला हजरत एक्सप्रेस से आते हैं। जिसमें वापसी करने वालों की तादाद दो सौ से ज्यादा होती है। इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोगों की एंटीजन जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। जिसमें एलटी अनुज, विवेक बाबू, राम प्रताप और सहयोगी स्टाफ में विशाल, आसिफ, अरविंद शामिल हैं। इसके अलावा आरपीएफ के एसओ विपिन कुमार सिसोदिया समेत जीआरपी के स्टाफ भी शामिल हैं। जिनकी निगरानी में सभी यात्रियों की एक-एक कर जांच की जा रही है। बताया कि मंगलवार की देर रात नौ बजे टीम पहुंच गई थी। इस दौरान जो संदिग्ध मिले उनका आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया है।
विज्ञापन

बस अड्डों पर भी शुरू कराई जाएगी जांच

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अबकी बार अतिसंवेदनशील ऐसी जगहें जहां संक्रमित मिलने की आशंका है वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग के बजाय सीधे जांच ही कराई जा रही है ताकि आशंकाओं का तत्काल निस्तारण हो सके। जंक्शन पर पूर्व में बात कर जांच के लिए समय निर्धारित कर लिया गया था। जल्द ही बस अड्डों पर भी जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के टीका लगाने के लिए बरेली में हलचल शुरू

सीएमओ के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर जो निर्देश शासन से मिले हैं उन्हें पूरा कराया जा रहा है। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा वैक्सीन रखने के लिए कमरा बनाए जाने के लिए निर्देश मिले थे। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि, वैक्सीन कब तक आएगी इस बाबत स्पष्ट कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। दिशानिर्देश के तहत कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed