फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat Dargah maulana son filed FIR against six people for misbehaving

Bareilly News: विश्व विख्यात दरगाह आला हजरत में योग पर विवाद, मुंबई-कर्नाटक के आरोपियों समेत छह पर रिपोर्ट

Thu, 06 Jul 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आला हजरत दरगाह स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में योग हुआ था। इसे लेकर मुंबई के एक शख्स ने दरगाह प्रमुख सुब्हान रजा खां को कॉल की। आरोप है कि कॉल करने वाले ने उनसे अभद्रता से बात की। 
 

विज्ञापन
Ala Hazrat Dargah maulana son filed FIR against six people for misbehaving
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व योग दिवस पर बरेलवी मसलक की विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत में कराए गए योग और सूर्य नमस्कार को लेकर मुस्लिम समाज के ही मौलाना और बुद्धिजीवियों में रार मची है। अब दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना अहसन मियां के भाई मुस्तहसन मियां की ओर से रेता बजरी कारोबारी सलमान हसन सिद्दीकी समेत छह लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई है। 

विज्ञापन


मुस्तहसन मियां ने आरोप लगाया कि उनके बीमार पिता मौलाना सुब्हान रजा खां व भाई को फोन और मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। योग पर गैरजरूरी सवाल उठाए जा रहे हैं। कॉल कर अभद्रता कर उसकी रिकॉर्डिंग बिना अनुमति वायरल कर दी गई, जिससे उनके पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Route Diversion: बदायूं होकर आगरा, दिल्ली जा रहे हैं तो पहले देख लें रूट प्लान; बाईपास पर भी नो एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह परिसर स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराया था। इसके फोटो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर प्रसारित हुए, जिनमें कुछ छात्र और एक शिक्षक योगाभ्यास करा रहे थे। इस मामले में विवाद बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर मुस्लिम संगठनों और उलेमा ने विरोध शुरू कर दिया। 

मुंबई से एक शख्स ने किया कॉल 

इस बीच दरगाह के सज्जादानशीन अहसन मियां ने जांच का आश्वासन दिया तो मामला शांत होने लगा था। मंगलवार रात दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां के मोबाइल पर उबैद रजा उर्फ समीर का कॉल आया था। कथित रूप से मुंबई के निवासी उबैद रजा ने सुब्हानी मियां से योग दिवस पर सूर्य नमस्कार कराने पर कई सवाल किए। इस पर दरगाह प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की।

बुधवार रात इस सिलसिले में कोतवाली पुलिस को सुब्हानी मियां के बेटे मुस्त हसन रजा खां ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें किला रेलवे क्रासिंग निवासी रेता बजरी कारोबारी सलमान हसन सिद्दीकी, मुंबई के निवासी बताए जा रहे मोहम्मद उबैद रजा उर्फ समीर, रामपुर के बिलासपुर थाना अंतर्गत गांव कायमगंज के निवासी शहजाद आलम, नूर आलम, अनीस आलम सिवानी और कर्नाटक निवासी काजी मुश्ताक आलम के नाम बतौर आरोपी शामिल हैं।

सलमान मियां पर भावनाएं भड़काने का आरोप

रिपोर्ट में वादी पक्ष ने सलमान हसन सिद्दीकी उर्फ सलमान मियां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सलमान मियां दरगाह प्रमुख सुब्बानी मियां के भाई असजद मियां के दामाद हैं। वह भी योग को लेकर दरगाह पदाधिकारियों पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन पर आरोप है कि वह दरगाह की शांति भंग करने का काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आला हजरत दरगाह के मदरसे में योग पर विवाद, सज्जादानशीन को मुंबई के शख्स ने की कॉल, ऑडियो वायरल

दरगाह के आसपास मकान खरीद फरोख्त कराते हैं जिससे हिंदू मुस्लिम सौहार्द बिगड़ता है। वह टोल प्लाजा पर खुद को दरगाह का सचिव बताकर कॉल करते हैं और वाहनों का टोल फ्री कराते हैं। साथ ही रेत बजरी के अपने कारोबार की ट्रैक्टर-ट्रालियों को दरगाह में निर्माण बताकर निकलवाते हैं और पुलिस प्रशासन को गुमराह करते हैं।

जमात रजा ए मुस्तफा के वाइस प्रेसीडेंट सलमान हसन खां ने बताया कि  मुझे मीडिया के जरिये जानकारी मिली है कि मेरे विरोध में तहरीर देकर रिपोर्ट कराई गई है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, सब निराधार हैं। मेरी छवि को खराब किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed