Route Diversion: बदायूं होकर आगरा, दिल्ली जा रहे हैं तो पहले देख लें रूट प्लान; बाईपास पर भी नो एंट्री
सावन में बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों के कांवड़िया कछला गंगा घाट पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिहाज से जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे आपका कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन रहा है तो रूट की जानकारी करके जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर से लेकर कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस लगाई गई है। शहर के बाईपास पर पुलिस का ज्यादा ध्यान है। पूरे सावन माह बाईपास पर कांवड़ियों का रेला चलेगा। इस दौरान बाईपास पर दूसरे वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से बैरीकेडिंग भी कर दी गई है। शुक्रवार से सोमवार शाम तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
जिले में कांवड़ियों का मुख्य रास्ता बरेली-बदायूं हाईवे, शहर का बाईपास और उझानी से कछला गंगा घाट तक है। इधर से स्थानीय कांवड़ियों के अलावा बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी तक के कांवड़िया गुजरते हैं। स्थानीय स्तर पर बिसौली, आंवला और बरेली रोड के कांवड़िया भी इधर से ही आते-जाते हैं जबकि दातागंज, उसहैत, उसावां आदि मार्गों के कांवड़िया शहर के कचहरी रोड से होकर लालपुल तिराहा और बड़ी ज्यारत होते हुए कछला गंगा घाट आते-जाते हैं।
ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम
शहर की काली सड़का का रास्ता भी कांवड़ियों के लिए निश्चित कर दिया जाता है। हालांकि सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। सबसे ज्यादा ध्यान शहर के बाईपास पर दिया गया है। बाईपास पर तीन बड़े चौराहे हैं। आसरा आवास का छोटा चौराहा है। यहां दो-तीन पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: पहले सोमवार को 10 लाख कांवड़िये करेंगे मंदिरों में जलाभिषेक, बरेली मंडल में हाई अलर्ट
सरदार बल्लभ भाई पटेल चौराहा, एआरटीओ चौराहा और आंवला-बदायूं चौराहा पर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है। यहां एक-एक दरोगा और पांच-छह पुलिस कर्मी व यातायात पुलिस कर्मी तैनात लगाए गए हैं। तब कहीं यहां की यातायात व्यवस्था संभलेगी। बाईपास पर दूसरे वाहन नहीं आएं, इसके लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग करा दी गई है। सावन में कांवड़ियों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए बाईपास पर नो एंट्री रहेगी।
सप्ताह में तीन दिन भारी वाहनों की नो एंट्री
सावन माह में शुक्रवार रात से नो एंट्री लागू कर दी जाती है। इस दौरान शहर आने वाले बड़े वाहनों को ज्यादा दिक्कत रहती है। हालांकि दूसरे जिलों को जाने के लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन कर दिया गया है लेकिन शहर आने वाले वाहनों को तीन दिन तक मुरादाबाद रोड पर खड़ा करा दिया जाता है। सोमवार रात में ही उन्हें निकाला जाता है।
रात से रूट डायवर्जन लागू
मंगलवार से श्रावण मास शुरू हो चुका है। सावन में बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों के कांवड़िया कछला गंगा घाट पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिहाज से जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे आपका कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन रहा है तो रूट की जानकारी करके जाएं। अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन
- फर्रुखाबाद शाहजहांपुर से आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां, म्याऊ चौकी से डहरपुर, दातागंज, बेलाडांडी, फतेहगंज पूर्वी, बरेली, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बरेली से कासगंज आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को गैनी, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़़ होते अपने गन्तव्य को भेजे जाएगें।
- मुरादाबाद चंदौसी से फर्रुखाबाद शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- कासगंज आगरा दिल्ली से मुरादाबाद बरेली फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अलीगढ़, नरौरा होकर सहसवान, बिसौली, आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ चौकी, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजे जाएगें।
- बदायूं से बरेली जाने वाली रोडबेज बसों, अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा से लालफाटक होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से खेडा नवादा, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों, अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चोराहे से होते हुए दातागंज चैराहे से रेलवे क्रासिग होते हुए दातागंज, बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं नगर एवं बाहरी जनपदों के एटा अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते हुए अपने गन्तव्य को भेजे जाएंगे।