{"_id":"6a25ad4756c3b5754503d52f","slug":"airfares-to-navi-mumbai-and-bengaluru-skyrocket-while-flights-to-delhi-and-noida-are-cheaper-bareilly-news-c-4-bly1053-900785-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवी मुंबई, बंगलूरू का हवाई किराया आसमान पर, दिल्ली और नोएडा की उड़ान सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवी मुंबई, बंगलूरू का हवाई किराया आसमान पर, दिल्ली और नोएडा की उड़ान सस्ती
विज्ञापन
बरेली। बरेली हवाई अड्डे से एक जुलाई से दिल्ली और दो जुलाई से नोएडा के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। एक ओर जहां बरेली से नवी मुंबई और बंगलूरू का किराया आसमान पर है, वहीं नोएडा और दिल्ली के बीच महज चार से पांच हजार रुपये में हवाई सफर किया जा सकेगा। इन दोनों नई उड़ानों के लिए इंडिगो ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।
सामान्य दिनों में बरेली-नवी मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच हवाई किराया 10 से 13 हजार रुपये रहता है। मार्च में इंडिगो ने अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लागू किया तो किराया एक हजार रुपये तक बढ़ गया। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण टिकट की मांग के अनुसार घटना-बढ़ता है। इन दिनों बरेली-नवी मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच किराया 17 से 18 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
हवाई अड्डे के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान एक जुलाई से और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट की उड़ान दो जुलाई से शुरू हो जाएगी। दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन और नोएडा के लिए चार दिन उड़ान होगी।
विज्ञापन
एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि दिल्ली और नोएडा की उड़ान में अभी समय है, इसलिए कम सीटें बुक हुई हैं। इस वजह से किराया भी कम है। दिल्ली और नोएडा से बरेली का किराया 3500 से 4500 रुपये रखा गया है। टिकटों की मांग बढ़ने पर किराये में भी इजाफा होगा।
बरेली-दिल्ली फ्लाइट की समय सारिणी
यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी। दिल्ली से फ्लाइट अपराह्न 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
बरेली-नोएडा के बीच उड़ान का समय
यह उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर एक बजे नोएडा पहुंचेगी।