{"_id":"66a0881e3dead4e7db045390","slug":"agent-sabri-arrested-for-making-passports-with-fake-documents-in-bareilly-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी कागजातों से बनाए जा रहे थे पासपोर्ट, आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर एजेंट साबरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी कागजातों से बनाए जा रहे थे पासपोर्ट, आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर एजेंट साबरी गिरफ्तार
Wed, 24 Jul 2024 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:20 AM IST
सार
बरेली में पुलिस को फर्जी पासपोर्ट बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा। ट्रैवल एजेंट एसएस साबरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दफ्तर से कई पासपोर्ट मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपी एसएस साबरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। आर्मी इंटेलिजेंस बरेली की सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंट एसएस साबरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस ने मंगलवार रात उसके दफ्तर पर छापा मारा। यहां से 31 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। कई लोगों के फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इन कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एडिट कर बनाता था फर्जी दस्तावेज
फर्जी पासपोर्ट बनाने की सूचना मिली थी लेकिन अभी तक की जांच में पासपोर्ट फर्जी नहीं मिला है। ये पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी कागजातों जैसे आधार कार्ड, राशनकार्ड, आदि को एडिट करके सपोर्ट मजबूत कर देता था, जिससे पासपोर्ट बनने में कोई अड़चन नहीं आती थी।
विज्ञापन