फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the controversy, the work areas of two assistant and eight junior engineers were changed.

Bareilly News: किरकिरी के बाद दो सहायक व आठ अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले

Mon, 25 May 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
After the controversy, the work areas of two assistant and eight junior engineers were changed.
बरेली। सर्किट हाउस में शनिवार को हुई बैठक में किरकिरी के बाद विद्युत निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने शहरी क्षेत्र में काफी समय से डटे आठ अवर अभियंताओं व दो सहायक अभियंताओं का रविवार को तबादला कर दिया। चार तकनीकी कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में निगम के अफसरों पर सरकार के खिलाफ काम करने के आरोप लगे थे। कैंट विधायक ने साफ कहा था कि इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभियंताओं के कॉल रिसीव नहीं करने का मुद्दा भी उठा था। 24 घंटे के रोस्टर के बाद भी आठ घंटे ही बिजली मिलने की बात कहते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुधार की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अभियंता ने रविवार को 11 केवी एवं एलटी वर्टिकल के अवर अभियंता चंद्रमा प्रसाद का तबादला आंवला खंड के पुन्नापुर उपकेंद्र पर कर दिया। वहां तैनात अवर अभियंता राहुल रावत को चंद्रमा प्रसाद की जगह तैनात किया गया है। 11 केवी एवं एलटी वर्टिकल के अवर अभियंता कृष्ण कांत का तबादला बहेड़ी खंड के रिछा उपकेंद्र पर किया गया। वहां तैनात अवर अभियंता अरविंद कुमार को कृष्णकांत की जगह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवी एवं एलटी वर्टिकल के अवर अभियंता साबिर खां को शाही उपकेंद्र भेजा गया। वहां कार्यरत रामदेव को साबिर खां की जगह तैनाती दी गई है। 11 केवी एवं एलटी वर्टिकल के अवर अभियंता मनजीत सिंह का स्थानांतरण बहेड़ी खंड के पचपेड़ा उपकेंद्र पर किया गया है। वहां तैनात शेरवली को मनजीत की जगह तैनात किया गया है। सहायक अभियंता द्वितीय 11 केवी एवं एलटी वर्टिकल अभिषेक कपासिया को आंवला का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वहां पर तैनात रहे सहायक अभियंता विशाल वर्मा को उनकी जगह तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए इंजीनियरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है, ताकि विद्युत व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed