फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   after the accident 25 vehicles were challaned and seven tractor-trolleys seized in bareilly

Bareilly Accident: हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, 25 वाहनों का चालान, सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

Fri, 22 Nov 2024 10:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एंबुलेंस और नर्सिंग कॉलेज की बस समेत एक के बाद एक सात वाहन टकरा गए थे। इस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने जिले में कई स्थानों पर अभियान चलाया। बिना रिफ्लेक्टर के दौड़ रहे वाहनों का चालान किया गया। 

विज्ञापन
after the accident 25 vehicles were challaned and seven tractor-trolleys seized in bareilly
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण सात वाहनों की भिड़ंत में 30 लोगों के घायल होने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी। परिवहन विभाग ने हादसे के बाद जिले में कई स्थानों पर अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगे बिना 25 वाहनों का चालान किया और ओवरलोडिंग में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। 30 नवंबर तक यातायात माह चलेगा। यातायात माह के दौरान भी लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। डग्गामारी भी बंद नहीं हो रही। 

विज्ञापन


कई मार्गों पर अनधिकृत वाहन भी दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे का असर ज्यादा था। इस बीच नैनीताल हाईवे पर एंबुलेंस और नर्सिंग कॉलेज की बस समेत एक के बाद एक सात वाहन टकरा गए। डीएम रविंद्र कुमार ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की फटकार लगाई। इसके बाद 190 वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के साथ बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों का चालान किया गया। जिन सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया है उनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सभी ओवरलोड दौड़ रहे थे। 

विज्ञापन

डिवाइडरों और पुलों पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
कोहरे ने दस्तक दे दी है, लेकिन अधिकारी सतर्क नहीं हुए हैं। डिवाइडरों पर और उनके बीच के कट पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर टेप तक नहीं लगे हैं। श्यामगंज से किला रोड, सेटेलाइट, स्टेडियम रोड, एसएसपी ऑफिस की सड़क, रोडवेज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार जैसे इलाकों में सड़कों के किनारे बनी सफेद पट्टी भी घिसकर गायब हो चुकी है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। कई जगह पुलिस के डायवर्जन प्लान भी हादसों का सबब बन सकते हैं।

पति ने किया ये कौन-सा सौदा: पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म, 'घरवाले' को थी एक गलत लत
  
ट्रैफिक पुलिस ने गांधी उद्यान के सामने बैरिकेडिंग की है। इसकी वजह से कार व अन्य वाहन अर्बन हाट के गेट के सामने से मुड़कर बियावानी कोठी के रास्ते पर निकलते हैं। डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर टेप भी नहीं लगे हैं। उनकी ऊंचाई भी कम है। ऐसे में कई बार कैंट, श्यामगंज और डायवर्ट होकर आ रहे वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। कोहरे के सीजन में इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसा हो सकता है। 

श्यामगंज पुल के दोनों छोर खतरनाक
श्यामगंज पुल के दोनों छोर पर स्थिति खतरनाक है। शुरुआत में ही गहरे गड्ढों के साथ कम ऊंचाई वाले टूटे हुए डिवाइडर हैं। यहां भी कोई रिफ्लेक्टर टेप या साइन बोर्ड नहीं हैं। रात नौ बजे के बाद वनवे खत्म होने पर इस रूट से भारी वाहन भी गुजरते हैं। पुल के ऊपर की सड़क भी खस्ताहाल हो गई है। रिफलेक्टर आदि गायब हो गए हैं। सेटेलाइट और नकटिया पुल की हालत भी ऐसी ही है।

नगर आयुक्त संजीय कुमार मौर्य ने बताया कि जहां भी रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे हैं, उन्हें लगवाया जाएगा। साइन बोर्ड आदि की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी भी बनवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed