फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband got his wife misdeed by his friend by keeping a knife on her throat in budaun

पति ने किया ये कौन-सा सौदा: पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म, 'घरवाले' को थी एक गलत लत

Fri, 22 Nov 2024 08:42 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

Budaun News: महिला ने विरोध किया तो पति ने पत्नी के गले पर चाकू रखकर एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। इसी दौरान दूसरा युवक आया तो महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
husband got his wife misdeed by his friend by keeping a knife on her throat in budaun
पति ने दोस्त से करवाया पत्नी का दुष्कर्म - फोटो : adobe stock

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली महिला के गले पर चाकू रखकर पति ने एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। आरोपी शराब के नशे में थे। महिला ने पति को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला, पति के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि महिला का पति शराबी है। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। बुधवार शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ दोस्तों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

प्यार, शादी और धोखा: पति की तलाश में चेन्नई से बरेली पहुंची गर्भवती युवती, सच्चाई जानकर उड़ गए होश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने विरोध किया तो पति ने पत्नी के गले पर चाकू रखकर एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। इसी दौरान दूसरा युवक आया तो महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति के साथ दो दोस्त आए थे। इसमें से एक ने उसके साथ हैवानियत की। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed