फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After measurement, marks were put on illegal construction

Bareilly News: पैमाइश के बाद अवैध निर्माण पर लगाए निशान

Sat, 23 Nov 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
After measurement, marks were put on illegal construction
सेंथल। कस्बे के मोहल्ला चिराग नगर में रोड पर बने अवैध निर्माण की एक बार फिर पैमाइश कर लाल निशान लगाए गए हैं। मार्ग की कई बार पैमाइश हो चुकी है लेकिन अवैध कब्जा नहीं हट सका।
विज्ञापन

मोहल्ला चिराग नगर में लोगों ने मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय सभासद की ओर से कई बार नगर पंचायत कार्यालय सहित आला अधिकारियों से की जा चुकी है। शिकायत के बाद मार्ग की पैमाइश होती है, लाल निशाना भी लगाए जाते हैं लेकिन कब्जा नहीं हटाया जाता। सभासद फरीदा और मैकू हुसैन की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मियों के साथ मिलकर एक बार फिर मार्ग की पैमाइश की।
विज्ञापन

यहां हुए अवैध निर्माण पर लाल निशान लगाए गए। लेखपाल वसीम अंसारी ने बताया मार्ग के दोनों तरफ लोगों ने दो मीटर अवैध कब्जा कर रखा है। निशान लगाकर लोगों को खुद ही अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मोहलत दी गई है। जल्द ही मार्ग को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed