{"_id":"5ccc8a7abdec2207532a4bf3","slug":"after-indonesia-most-haj-pilgrims-will-go-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया के बाद भारत से जाएंगे सबसे अधिक हज यात्री, दो लाख भारतीयों की है सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया के बाद भारत से जाएंगे सबसे अधिक हज यात्री, दो लाख भारतीयों की है सूची
Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
हज यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे अधिक यात्री इस बार हज करने जाएंगे। भारत के ही बराबर संख्या पाकिस्तान की है। इसके विपरीत हज यात्रियों की सबसे कम संख्या जापान की है।
विज्ञापन
भारत का हज कोटा बढ़ाने के बाद इस बार हज पर जाने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख हो गई है। वहीं दो लाख 31 हजार हज यात्रियों की संख्या के साथ पहला नंबर इंडोनेशिया का है। भारत के ही बराबर दो लाख हज यात्री पाकिस्तान से हज करने जा रहे हैं, जबकि पिछले साल एक लाख 75 हजार 25 भारत से और एक लाख 84 हजार 210 हज यात्री पाकिस्तान से गए थे। इसमें तीसरा स्थान बांग्लादेश का है, जहां से एक लाख 27 हजार 198 यात्री हज पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ईरान से 85 हजार, तुर्की से 80 हजार, मलयेशिया से 30 हजार, ब्रिटेन से 22 हजार 805, फ्रांस से 20 हजार 933, ओमान से 14 हजार, अमेरिका से 13 हजार 417, आस्ट्रेलिया से 3992, न्यूजीलैंड से 750 और जापान मात्र 192 हज यात्री हैं। बरेली हज सेवा समिति संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के हवाले से बताया कि भारत से जाने वाले हज यात्रियों में बरेली मंडल के 1864 यात्री भी शामिल हैं। हज यात्रा की फ्लाइट जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन