फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocate said- Cashless treatment is a good step, the problem of chamber should also be resolved.

Bareilly News: अधिवक्ता बोले-कैशलेस इलाज अच्छा कदम, चैंबर की समस्या का भी हो निस्तारण

Wed, 16 Sep 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 16 Sep 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate said- Cashless treatment is a good step, the problem of chamber should also be resolved.
बरेली। हाई कोर्ट से लेकर जिला अदालतों तक में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को सालाना पांच लाख रुपये के कैशलेस इलाज की प्रदेश सरकार की घोषणा का बरेली बार और एडवोकेट बार एसोसिएशन से स्वागत किया है। चैंबर समेत वकीलों की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर अब तक कोई पहल न होने को लेकर निराशा भी जाहिर की है। वकीलों का कहना है कि तीन हजार से ज्यादा अधिवक्ता बिना चैंबर के प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य समस्याओं का भी हो निस्तारण
कैशलेस इलाज की घोषणा स्वागत योग्य है। वकीलों के सामने अन्य तमाम समस्याएं भी हैं। सबसे बड़ी समस्या जूनियर अधिवक्ताओं के पास चैंबर की है। कई साल से सरकार ने चैंबर्स के लिए कोई बजट नहीं दिया। - मनोज कुमार हरित, अध्यक्ष, बरेली बार एसोसिएशन
विज्ञापन

चुनावी साल से उम्मीदें तो थीं
बरेली बार ने वकीलों की समस्याओं को लेकर बार काउंसिल ऑफ यूपी और शासन स्तर पर कई बार लिखा-पढ़ी की। चुनावी साल में वकीलों के हित में कुछ अच्छा होने की उम्मीद थी। अब वकीलों की अन्य समस्याओं पर फोकस किया जाएगा। - दीपक पांडेय, सचिव, बरेली बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबे संघर्ष के बाद मिली कामयाबी
तीन साल पहले अमर उजाला की एक ऑनलाइन कांफ्रेंस में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समक्ष कैशलेस इलाज की मांग को उठाया गया था। इसके बाद से वकील लगातार संघर्षरत थे। लंबे संघर्ष के बाद वकीलों को यह सुविधा मिली है। - यशेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता

वकीलों के जीवन स्तर में आएगा सुधार
सालाना पांच साल रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा से वकीलों के जीवन स्तर पर निश्चित सुधारा आएगा। सरकार को जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं व कचहरी में अव्यवस्थाओं का भी संज्ञान लेना चाहिए। - शांतनु मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed