फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission process will start soon in RUVI

Bareilly News: रुविवि में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Admission process will start soon in RUVI
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र संख्या और विश्वविद्यालय की आय बढ़ाना है। पिछले वर्ष शुरू किए गए कई पाठ्यक्रमों में उम्मीद से कम प्रवेश हुए थे, जिसकी एक वजह देरी से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया मानी जा रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष बीटेक एआई सहित कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। बीते वर्ष कैंपस में छह नए पाठ्यक्रम शुरू हुए थे, लेकिन अधिकांश में प्रवेश उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स की तीस सीटों पर गिने-चुने प्रवेश हुए। वहीं, एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स की बीस सीटों के सापेक्ष आधे छात्रों ने ही दाखिला लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष प्रिय ने बताया कि बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स में कोविड के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी के अच्छे अवसर हैं। इसमें अस्पताल प्रबंधन, सर्वे और दवा फैक्टरी जैसे क्षेत्रों में गैर-चिकित्सा छात्रों के लिए अवसर हैं। एमए फाइनेंशियल सर्विस म्यूचुअल फंड, उत्पाद लॉन्च और बजट से जुड़े कार्यों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए है। इस वर्ष बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स और बीकॉम ऑनर्स इकोनॉमिक्स जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन



कृषि पाठ्यक्रमों में मिश्रित परिणाम

विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी। बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स में 120 सीटों के सापेक्ष करीब 90 प्रवेश हुए, जो संतोषजनक रहे। हालांकि, एमएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी एग्रोनॉमी और एमएससी जेनेटिक प्लांट ब्रीडिंग में 33-33 सीटें थीं। वर्ष 2025 में एमएससी की तीनों शाखाएं मिलाकर लगभग 40 छात्रों ने ही प्रवेश लिया। डीन उपेंद्र बालियान ने बताया कि नया विभाग होने के कारण इस वर्ष भी सीटें इतनी ही रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed