फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   action

नहीं चलेगी बेजा मुनाफाखोरी, छापे पड़ेंगे

Tue, 17 Feb 2015 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 17 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
इसके लिए तीन-तीन दिन के अंतराल पर मंडी के थोक भाव सार्वजनिक किए जाएंगे। तय हुआ है कि फल और सब्जी थोक रेट की तुलना में खुदरा में अधिकतम 50 फीसदी अधिक दर पर तो चावल, दाल और तेल 10 से 15 फीसदी अधिक दर तक बेचे जा सकेंगे। इसकी निगरानी के लिए नियमित चेकिंग के लिए तीन टीम बना दी गईं हैं। तय दर से अधिक दाम पर वस्तुएं बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार को एडीएम सिटी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यमी और कारोबारी शामिल हुए। कहा गया कि उद्यमियों और बड़े कारोबारियों ने प्रशासन के निर्देश पर थोक रेट तो कम कर दिए लेकिन खुदरा में अब भी मनमाने रेट लिए जा रहे हैं। डीजल के रेट के सापेक्ष माल भाड़ा भी 20 फीसदी तक घटाने में कुछ लोग अब भी हिचक रहे हैं। इसके बाद थोक रेट के सापेक्ष अधिकतम खुदरा दरें तय की गईं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला, मंडी समिति सचिव संतसरन यादव, मंडी निरीक्षक आरके तिवारी और जेपी वर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, फल व्यापारी मो. आरिफ कुरैशी, हैदर अली और सुहान खां, परचून विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सब्जी कारोबारी शुजाउर्रहमान, गल्ला कारोबारी शैलेंद्र कुमार, राकेश अग्रवाल, हर्षवर्धन आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ऐसे काम करेंगे छापामार दल
तीनों टीमों में जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के एक अधिकारी को शामिल किया गया है।  पहली टीम एसीएम प्रथम उदयवीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार और बृहस्पतिवार को चेकिंग पर निकलेगी। इसमें मंडी निरीक्ष प्रभात यादव, पूर्ति निरीक्षक राकेश सक्सेना और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह शामिल हैं। दूसरी टीम एसीएम द्वितीय आरएन पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार और शुक्रवार को चेकिंग करेगी। इसमें मंडी निरीक्षक राम प्रकाश गंगवार, पूर्ति निरीक्षक पीके सारिकवाल, बाट माप निरीक्षक और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार शामिल हैं। तीसरी टीम एसीएम तृतीय मो. नईम के नेतृत्व में बुधवार और शनिवार को चेकिंग पर रहेगी। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, बांट माप निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक अब्दुल वकील खां और मंडी निरीक्षक जगदीश चंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को थोक रेट
(प्रति किलो की दर से)                                                                                               
समान                                दर


आलू                        तीन से पांच रुपये
प्याज                        सात से 13 रुपये
टमाटर                    आठ से 10 रुपये
लहसुन                    20 से 32 रुपये
अदरक                    20 से 25 रुपये
हरी मटर                    12 से 14 रुपये
हरी मिर्च                    20 से 25 रुपये
गाजर                        पांच से सात रुपये
मौसमी                    15 से 20 रुपये
सेब                        30 से 40 रुपये
केला                    सात से आठ रुपये
अनार                    35 से 40 रुपये
अंगूर                    30 से 35 रुपये
गेहूं                        15.40 से 15.50 रुपये
चावल महीन        30 से 50 रुपये
चावल मोटा        20 से 22 रुपये
दाल अरहर            70 से 81 रुपये
दाल मूंग                90 से 100 रुपये
दाल मसूर            70 से 75 रुपये
दाल उड़द            60 से 85 रुपये
दाल चना            40 से 52 रुपये
दाल मटर            30 से 35 रुपये
------------------------------------

19 को आरटीओ और ट्रांसपोर्टरों की बैठक
बरेली (ब्यूरो)। पहले की तुलना में घटे डीजल मूल्य के सापेक्ष आम जन के दैनिक उपयोग वाली वस्तुओं का बड़े वाहनों से ढुलाई का रेट कम कराने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी प्रशासनिक स्तर पर संभागीय परिवहन विभाग को सौंपी गई है। एडीएम सिटी ने 19 फरवरी को कलक्ट्रेट में आरटीओ, एआरटीओ के साथ ही ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed