{"_id":"5d59ac4f8ebc3e89f472e6c4","slug":"actident-bareilly-news-bly372817028","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्राइम ब्रांच की गाड़ी बदायूं में डिवाइडर से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली क्राइम ब्रांच की गाड़ी बदायूं में डिवाइडर से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोड होल्डअप के खुलासे को कासगंज पुलिस से डिटेल जुटाने गई बरेली क्राइम ब्रांच की टीम की गाड़ी बदायूं में हादसे का शिकार हो गई। इसमें टीम प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीम प्रभारी गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सिपाही पुष्पेंद्र, हेड कांस्टेबल प्रदीप रविवार सुबह कासगंज गए थे। बिशारतगंज क्षेत्र में हाल ही में हुए रोड होल्डअप जैसी घटनाएं कासगंज में भी हुई हैं। टीम वहां के अधिकारियों से गैंग को चिह्नित करने के लिए जानकारी जुटाने गई थी। रात में टीम बरेली लौट रही थी। बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव के पास अचानक सामने से उल्टी दिशा में ट्रैक्टर आ गया। गाड़ी बचाने की कोशिश की तो दूसरी साइड से साइकिल सवार निकल पड़ा। जल्दबाजी में लगाए ब्रेक से गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद करके इन्हें निकाला। बिनावर पुलिस भी आ गई। फिर तीनों घायलों को बरेली के निजी अस्पताल लाया गया। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।