{"_id":"64936a1c29103e1d590ac248","slug":"accused-of-raping-a-teenager-doing-air-hostess-course-arrested-bareilly-news-c-4-1-188672-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एअर होस्टेस का कोर्स कर रही किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एअर होस्टेस का कोर्स कर रही किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Jun 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एअर होस्टेस का कोर्स कर रही किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म करने के आरोपी अदनान को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया गया।
बिथरी चैनपुर के एक गांव की किशोरी लखनऊ में एअर होस्टेस का कोर्स कर रही है। छह महीने पहले उसके ही गांव के अदनान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी ने लोकलाज के कारण किसी को बताया नहीं। इसके बाद अदनान ने डरा-धमका कर कई बार उससे दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर में अकेली होती तो वह हत्या करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता था।
किशोरी 12वीं पास करने के बाद एअर होस्टेस का कोर्स करने लखनऊ चली गई, लेकिन अदनान ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 16 जून को किशोरी लखनऊ से घर आई थी। इस दौरान भी अदनान ने उस पर दबाव बनाया। मां ने उसके परेशान होने का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।