फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused of killing the inspector's son absconded from the police station in Bareilly

Bareilly: दरोगा के बेटे की हत्या का आरोपी थाने से हुआ फरार, एसएसपी ने सीओ टू को सौंपी जांच

Wed, 17 Jul 2024 10:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

बरेली में दरोगा के बेटे की हत्या का आरोपी राम गूजर एसओजी का मुखबिर निकला। उसे एसओजी ने बहाने से बुलाकर पुलिस को सौंपा, लेकिन मंगलवार सुबह को थाने से फरार हो गया। 

विज्ञापन
accused of killing the inspector's son absconded from the police station in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दरोगा के बेटे अमन की हत्या के मामले में नामजद आरोपी राम गूजर को एसओजी ने बहाने से बुलाकर किला पुलिस को सौंपा, जो मंगलवार सुबह के वक्त थाने से फरार गया। इसके बाद पुलिस और एसओजी में आपसी खींचतान बढ़ गई है। एसएसपी ने सीओ द्वितीय को मामले की जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


अमन की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। मामला खुलने के बाद अमन की मां ने किला थाने में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी राम गूजर को एसओजी ने पकड़कर सोमवार को किला पुलिस के हवाले किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हवालात में डालने के बजाय मुंशी के पास ऐसे ही बैठा दिया था। उसका मोबाइल फोन पुलिस ने जमा करा लिया था। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त वह थाने से खिसक गया। एसओजी को इसकी जानकारी मिली तो इसे थाना पुलिस की कोताही से जोड़ा गया। ये अलग बात है कि थाने से लेकर एसओजी के जिम्मेदार इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी का मुखबिर है राम गूजर
किला थाना क्षेत्र में होने वाले अनैतिक क्रियाकलापों में पुलिस के साथ ही विशेष टीम की भूमिका रहती है। यहां से जुड़े मामलों में एसओजी के सदस्य कई बार निलंबित और लाइनहाजिर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि राम गूजर एसओजी का खास मुखबिर है। राम गूजर व उसके साथी पीयूष शंखधार पर हत्या का मुकदमा पहले से चल रहा है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि किला थाने से आरोपी के निकलने की जानकारी मिली है। इस मामले में सीओ टू को जांच दी गई है। इसमें सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन आदि की जांच होगी। जिसकी भूमिका संदिग्ध मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed