फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of holding 400 cattle hostage, one died during treatment

Bareilly News: 400 गोवंशों को बंधक बनाने का आरोप, इलाज के दौरान एक की मौत

Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of holding 400 cattle hostage, one died during treatment
बिशारतगंज। क्यारा ब्लॉक क्षेत्र में खजुआई गांव के समीप रामगंगा कटरी में 400 गोवंशों को बंधक बनाकर रखा गया। भूख-प्यास से तड़प रहे कुछ गोवंश मृत मिले तो एक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

श्री गिरिराज जनकल्याण सेवा समिति के ऋषि यादव ने डीएम से शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में समिति के ऋषि यादव ने कहा है कि वह सीडीओ की ओर से दी गई गोशाला का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि खजुआई गांव के समीप रामगंगा के टॉपू पर कुछ लोगों ने गोवंशों को तारों की बाड़ लगाकर बंधक बनाया हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो टापू के चारों ओर कटीला तार लगा मिला है।
विज्ञापन

पशु कटीले तार के घेरा के अंदर भूखे- प्यासे छटपटा रहे थे। इस संबंध में एसडीएम सदर को अवगत कराया गया।
कई गोवंशों को मिला इलाज

ब्लॉक क्यारा के पशु चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कई गोवंशों का इलाज किया। इनमें से कुछ मृत पड़े मिले, जिन्हें जंगली कुत्ते नोच कर खा रहे थे। घायल गोवंश को बरेली स्थित पूर्व सांसद मेनका गांधी के अस्पताल में भेजा। अस्पताल पहुंचने के कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टापू के कुछ भाग को खुलवा दिया है। पशु बाहर निकल गए। खजुआई गांव के प्रधान महेश राजपूत का कहना है कि उनके गांव की गोशाला में क्षमता से अधिक पशु भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed