फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बेकाबू पिकअप से कुचलकर सात साल के बच्चे की मौत

Sun, 09 Feb 2020 09:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज इलाके में बेकाबू गति से दौड़ते पिकअप ने सात साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक पिकअप में दूध लेकर जा रहा था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में धर्मपुर ढाबे के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। वजीरगंज इलाके के सोई गांव निवासी बादाम सिंह की भतीजी भारती अपनी ससुराल जाने के लिए पैदल गांव से कुछ दूर स्थित अड्डा पर जा रही थी। वहां से भारती को सवारी पर बैठना था। भारती के पैदल जाते देख गांव के कुछ बच्चे भी पीछे हो लिए, जिनमें बादाम सिंह का बेटा सात साल का बेटा प्रिंस भी था। तभी मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर धर्मपुर ढाबा के पास दूध लेकर जा रहे पिकअप वाहन ने प्रिंस को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्चे को कुचलने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप अनियंत्रित होने के बाद खाई में जाकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

इस हादसे का पता लगने पर रोते बिलकते परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। परिजन के मुताबिक प्रिंस गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बादाम सिंह को आंखों से दिखता नहीं हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed