फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

ट्यूलिप टावर में सब्जी बनाते सोई महिला, धुआं उठा तो मचा हंगामा

Tue, 26 Nov 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
accident
बरेली। ट्यूलिप टावर में सब्जी बनने के दौरान महिला बेड पर जाकर गहरी नींद में सो गई। फ्लैट से धुआं उठा तो पड़ोस के परिवार ने पुलिस और दमकल को कॉल कर दी। टीम ने जाली काटकर घर में घुसकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। महिला को भी घर से निकाला गया।
विज्ञापन

ट्यूलिप टावर की दूसरी मंजिल पर प्रशांत तिवारी का फ्लैट है। प्रशांत आइडिया कंपनी में जॉब करते हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। बेटा रानीखेत में पढ़ता है। पत्नी प्राची ही अकेली यहां रहती हैं। सोमवार रात प्राची ने आलू की सब्जी बनाने को रखी। इस बीच वह रसोई से निकलकर बेड पर जाकर सो गईं। नींद गहरी आ गई। इससे सब्जी पूरी तरह जल गई। बताते हैं कि कड़ाही में आग लगने से धुआं रसोई और पूरे घर में फैल गया। इसके बाद टावर के दूसरे घरों के लोग बाहर निकल आए। पड़ोसी महिला की सूचना पर दमकल स्टाफ पहुंचा। दरवाजा खटखटाने और कॉल करने से भी प्राची न जगीं तो लोगों ने जाली काटकर खिड़की के सहारे घर में प्रवेश किया। देखा तो घर में धुआं भरा था और प्राची गहरी नींद में सो रही थी। तब उन्हें निकाला गया। एफएसओ रवीश कुमार ने बताया कि खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed