फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man returning from his friend's wedding died in a road accident.

Bareilly News: दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from his friend's wedding died in a road accident.
भमोरा/अलीगंज। दोस्त की शादी से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बरेली-बदायूं रोड पर गांव नितोई के पास हुई।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव धनेती के मजरा पच्चीसा निवासी खेमपाल वर्मा (22) नोएडा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते थे। गांव में अपने दोस्त राजू की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। दोस्त की बरात मंगलवार को बदायूं के शेखुपुर गई थी। शादी में शामिल होकर खेमपाल बुधवार भोर में बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बरेली-बदायूं रोड पर गांव नितोई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे निर्माण के चलते बरेली-बदायूं रोड को वनवे कर दिया गया है। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में जा रहा था। हेलमेट न लगे होने के कारण खेमकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खेमकरन को अस्पताल भेजा, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। खेमकरन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पिता देवकीनंदन ने बताया कि पांच संतान में दो बेटे हैं। दोनों बुढ़ापे की दो लाठी थे। एक लाठी टूट गई। तीन बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। पिता बेहाल हैं।
एसएचओ भमोरा पवन कुमार सिंह ने बताया कि खेमकरन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed