{"_id":"667374b41d3178c7680c4516","slug":"a-splash-of-relief-after-a-long-wait-pre-monsoon-begins-with-strong-wind-bareilly-news-c-4-bly1015-424077-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लंबे इंतजार के बाद राहत की फुहार, तेज हवा के साथ प्री-मानसून का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लंबे इंतजार के बाद राहत की फुहार, तेज हवा के साथ प्री-मानसून का आगाज
विज्ञापन
बरेली। माहभर से प्रचंड गर्मी झेल रहे शहरवासियों को बुधवार रात प्री-मानसून की पहली बारिश ने राहत पहुंचाई। गरज, चमक व तेज हवा के साथ बादल घिरे और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की, तेज बारिश होती रही।
प्री-मानसून के आगाज से महज एक दिन पहले सोमवार को बरेली के प्रेक्षण इतिहास में जून में तीसरी बार सर्वाधिक गर्म रात दर्ज हुई थी। बीते दो माह में महज आठ दिन बादल मंडराए, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने की वजह से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहते रहे। अस्पतालों में डायरिया, त्वचा, लू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की कतार लग रही है। कमोवेश यही स्थिति बुधवार को सुबह से शाम तक रही, पर रात नौ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा।
रात दस बजे तेज हवा चली और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। चंद पलों में घने बादल घिरे और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम अनुकूल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश होने और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह सात बजे हल्के बादल मंडराए पर धूल भरी तेज हवा चलने से सुबह नौ बजे तक आसमान साफ हो गया। शाम पांच बजे तक भीषण गर्मी का प्रकोप हावी रहा। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 43.3 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से प्री-मानसून की बारिश का आगाज हो गया है। बृहस्पतिवार को धूप होगी पर हल्के, घने बादल भी मंडराएंगे। 21 जून से फिर राहत भरी बारिश के आसार हैं।