फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A house became a threat to the security of the Air Force Station in Bareilly

Bareilly News: एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए खतरा बना मकान, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 06:12 PM IST
सार

वायुसेना स्टेशन की पश्चिमी दीवार के पास गायत्रीनगर में इस्लाम नाम का शख्स अपना मकान बनवा रहा है। वायुसेना के अफसरों ने उसे निर्माण रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अफसरों ने कोर्ट की शरण ली। 

विज्ञापन
A house became a threat to the security of the Air Force Station in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के दो मीटर दूरी पर बन रहा मकान एयरफोर्स की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। वायुसेना अधिकारियों की शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब न्यायालय के आदेश पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एयरफोर्स के एयर कमांडिंग अफसर ताहिर शेख के मुताबिक वायुसेना स्टेशन की पश्चिमी दीवार के पास गायत्रीनगर में इस्लाम नाम का शख्स अपना मकान बनवा रहा है। मकान स्टेशन की दीवार से केवल दो मीटर की दूरी पर है, जिस कारण त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। मकान का बीडीए से भी कोई नक्शा पास नहीं कराया गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने कई बार इस्लाम और उसकी पत्नी से मकान का निर्माण रोकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने अफसरों की बात नहीं मानी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने नहीं लिया गंभीरता से 

दिसंबर में एयरफोर्स के कमांडिंग अफसर ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर, एसएसपी और डीएम से इस अतिक्रमण की शिकायत की लेकिन इतने गंभीर मामले में भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस कारण मकान का निर्माण आज तक जारी है। मजबूर होकर कमांडिंग अफसर ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर इस्लाम और उसकी पत्नी अंजुम के खिलाफ वायुसेना अधिनियम के तहत इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वायुसेना क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध निर्माण

वायुसेना के त्रिशूल एयरबेस के पास कंजादासपुर, गायत्रीनगर और आसपास इलाके में सैकड़ों अवैध निर्माण हो रहे हैं। यह अवैध निर्माण वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं लेकिन कोई इसे रोकने की कोशिश नहीं करता है। एयरफोर्स के आसपास बाहर प्रांतों के लोग भी आकर रहे हैं जिनका सत्यापन कराने की बात कही जाती है पर कुछ खास नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed