फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A herd of jackals was seen near Izzatnagar Railway Colony

Bareilly News: इज्जतनगर रेलवे कॉलोनी के पास दिखा सियारों का झुंड

Tue, 27 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A herd of jackals was seen near Izzatnagar Railway Colony
बरेली। इज्जतनगर में रेलवे कॉलोनी रोड नंबर एक के पास सात-आठ सियारों का झुंड घूमते हुए देखा गया। कई बार ये दीवार फांदने की कोशिश भी करते हैं। आसपास के लोगों में भेड़िया दिखने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन

जिस स्थान पर सियारों का झुंड देखा गया है, वहां काफी झाड़ियां और जंगल हैं। यहां कई बार भेड़िये जैसे वन्यजीवों को भी देखा गया है। स्थानीय निवासी रेलवे कर्मचारी आरिफ ने बताया कि इससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

पिछले साल 16 अप्रैल को क्योलड़िया क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे पहले आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज में भी वन्यजीवों के हमले में ग्रामीण घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर वैभव चौधरी का कहना है कि मौके पर जांच की गई है। आसपास के जंगल में कुछ सियार हैं। भेड़िया होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। निगरानी की जा रही है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed