फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl child died alone at home

Bareilly News: घर में अकेली बच्ची की मौत

Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A girl child died alone at home
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला परा जाटवान में 11 वर्षीय आयुषा उर्फ आईशा पुत्री सुरेंद्र जाटव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के समय वह घर पर अकेली थी। एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव कुंवरपुर निवासी सुरेंद्र जाटव परिवार के साथ मोहल्ला परा जाटवान में रहते हैं। सुरेंद्र का कहना है कि शनिवार को वह पत्नी शीला के साथ शाम करीब 4:30 बजे होली मिलने के लिए घर से बाहर गए थे। बेटी आयुषा घर पर अकेली थी। लौटकर आने पर वह मृत मिली।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। इस दौरान पिता ने कहा कि बेटी के पेट में दर्द बना रहता था। संभवत: उसी वजह से मौत हुई होगी। वहीं, एक्स पर की गई शिकायत में हत्या का आरोप लगाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed