फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A drunkard called the MP and said - Sir, why was the contract closed early?

Bareilly News: सांसद को शराबी ने लगाई कॉल, बोला- साहब ठेका जल्दी क्यों बंद हो गया

Thu, 27 Jun 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
A drunkard called the MP and said - Sir, why was the contract closed early?
बरेली। एक शराबी ने बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार को कॉल करके शराब की दुकान दस बजे से पहले बंद होने की शिकायत की। बोला- उसे शराब की जरूरत है। सांसद ने फटकार लगाकर सुधरने की नसीहत दी। बातचीत का वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सांसद छत्रपाल गंगवार ने मंगलवार को संसद में शपथ ग्रहण किया है। फिलहाल, वह दिल्ली में ही हैं। इस बीच मंगलवार रात को किसी शराबी ने उन्हें कॉल लगा दी। नमस्कार करने के बाद पूछा कि सांसद जी बोल रहे हैं? हां में जवाब मिला तो युवक बोला, मैं अशरफी लाल गंगवार बोल रहा हूं। शराब भट्ठी रात 10 बजे से पहले बंद हो गई। पहली बार में सांसद उसकी बात समझ नहीं पाए तो उसने दोबारा बताया और कहा कि उसे शराब पीनी है।
विज्ञापन

सांसद ने उससे पता पूछा तो लड़खड़ाती जुबान में उसने बताया कि भोजीपुरा के पीपलसाना गांव से बोल रहा हूं। सांसद बोले कि मैं दिल्ली में हूं। यहीं से शराब भिजवाता हूं। युवक बोला- दिल्ली से रहने दो, भोजीपुरा से ही भिजवा दो। शराब भट्ठी की शिकायत करनी थी कि यह रात दस बजे से पहले बंद न हो। उसने फिर कहा कि सांसद जी मेरा नंबर सेव कर लो। तब सांसद कुछ नाराजगी भरे स्वर में बोले, क्यों करूं? शराब भिजवाने को? युवक बोला शिकायत करनी थी। सांसद ने कहा मैंने शराब ही नहीं काफी लोगों के घर भी छुड़वा दिए हैं। मुझे तुम पहचान नहीं रहे हो। पहले जान लो कि मैं कौन हूं, फिर मुझसे बात करना, समझे। इसके बाद उन्होंने कॉल कट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराबी ने ही कर दिया ऑडियो वायरल
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि सांसद की फटकार से नाराज शराबी ने ही यह ऑडियो वायरल किया है। हालांकि कोई जांच न होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सांसद बोले- नासमझ लोगों पर क्या कार्रवाई कराएं
सांसद छत्रपाल गंगवार से इस बारे में अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि रात में अचानक आई कॉल उन्होंने उठाई तो पता लगा कि कोई शराबी है। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की पर वह बात बढ़ाए जा रहा था तो डांटकर कॉल काट दी। सांसद ने कहा कि उसी ने नासमझी में कॉल रिकाॅर्ड करके वायरल किया होगा। यह मामला कानूनी कार्रवाई लायक नहीं है, इसलिए उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed