{"_id":"120-99630","slug":"Bareilly-99630-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठ की चौकी के पास पीपल का पेड़ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठ की चौकी के पास पीपल का पेड़ गिरा
Bareilly
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार रात मठ की चौकी के पास पुराना पीपल का पेड़ अचानक 11 केवी लाइन पर गिर पड़ा। इससे शास्त्री मार्केट में लगे शाहदाना और कुतुबखाना के चार ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांच इलाकाें में ब्लैक आउट हो गया। लोगाें की सूचना पर मौके पर पहुुंचे कुतुबखाना के जेई ने अधीक्षण अभियंता को सूचना दी। उन्हाेंने जेसीबी बुलवाकर पेड़ को हटवाना शुरू किया। बताया गया कि देर रात तक बिजली इलाकों में बाधित रहेगी।
जानकारी के मुताबिक 11 केवी की लाइन शाहदाना और कु तुबखाना को जोड़ती है। इसमें से एक शास्त्री मार्के ट फीडर निकला है। यहां से सिरामंडी, बांसमंडी, साहू गोपी नाथ, मठ की चौकी और सिकलापुर को सप्लाई दी जाती है। इनके ट्रांसफार्मर शास्त्री मार्केट में ही रखे हैं। रात में करीब साढे़ दस बजे अचानक पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि पेड़ खोखला था। कुतुबखाना के जेई पवन चंद्रा ने बताया कि जेसीबी को बुलवाकर पेड़ हटवाना शुरू कर दिया है। देर रात बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।