{"_id":"120-85241","slug":"Bareilly-85241-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में राष्ट्रीय पुस्तक मेला चार अप्रैल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में राष्ट्रीय पुस्तक मेला चार अप्रैल से
Bareilly
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। फेडरेशन आफ पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स एसोसिएशन इन इंडिया ने राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार से 13 अप्रैल की तारीख तय की गई है। यह राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) ग्राउंड पर लगेगा। इसमें सौ से अधिक प्रकाशकों के भाग लेने की संभावना है। मेले में हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी की पुस्तकें शामिल की जाएंगी। फेडरेशन ने इसके लिए जिला प्रशासन से 31 मार्च से 18 अप्रैल तक के लिए इंटर कालेज परिसर में मेले के लिए औपचारिक तौर पर मुहैया कराने का अनुरोध किया है। डीएम को भेजे पत्र में फेडरेशन ने अवगत कराया है कि इससे पहले ऐसा मेला लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर में लगाया जा चुका है।