Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women and girls went to sleep at night woke up to find their hair had been cut

चोटी कटवा का मचा शोर!: रात में सोईं महिलाएं-बच्चियां, सुबह कटे मिले बाल; 10 साल पहले सामने आए मामलों की चर्चा

Fri, 06 Nov 2026 04:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मझगईं (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मझगईं (लखीमपुर खीरी) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

पिरथीपुरवा चौराहे पर एक घर में रात को सो रहीं चार महिलाओं और बच्चियों के बाल कटे मिले। परिजनों ने घर अंदर से बंद होने का दावा किया। करीब दस साल पहले क्षेत्र में सामने आए चोटी कटवा के मामलों की भी चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
Women and girls went to sleep at night woke up to find their hair had been cut
चार महिलाओं की चोटी कटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी के पिरथीपुरवा चौराहे पर एक घर में रात को सो रहीं चार महिलाओं और बच्चियों के बाल कटे मिले। परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। परिजनों का दावा है कि घर अंदर से बंद था।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, रात करीब सवा एक बजे आरजू आसमीन पानी पीने के लिए उठी तो अपने बाल कटे देखकर शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जागे। आसरीन बानो, इशरत की बेटी आरजू आसमीन, हामिद की बेटी शानवी और सबा आसमीन के बाल कटे मिले। सूचना पर रात में ही मझगईं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सुबह जानकारी फैलने पर घर के बाहर ग्रामीण जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस साल पहले क्षेत्र में सामने आए चोटी कटवा के मामलों की भी चर्चा होने लगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन

प्रभारी सीओ पलिया शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घर में किसी के भी आने-जाने की कोई संभावना नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed