Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई कार खरीदने जा रहे हैं?: चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें यह पांच फीचर, जानें कैसे सफर बनेगा सुरक्षित और आसान

Sat, 07 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 07 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • नई कार में स्मार्ट फीचर्स जरूर देखें।
  • स्मार्ट एप से कार कंट्रोल करना होगा आसान।
  • कनेक्टेड स्क्रीन देती है प्रीमियम अनुभव।
  • 360 डिग्री कैमरा पार्किंग आसान बनाता है।

विज्ञापन
Buying New Car This Diwali? Don't Miss These 5 Smart Tech Features
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

अगर आप इस दिवाली अपने घर में नई कार लाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। दिवाली पर बड़ी संख्या पर लोग गाड़ी खरीदते हैं, कंपनियां भी बंपर ऑफर देती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आजकल कार खरीदते वक्त सिर्फ उसकी कीमत, लुक और माइलेज देखना ही काफी नहीं होता है। अब गाड़ियों में मिलने वाली तकनीक भी उतनी ही खास हो गई हैं। कुछ स्मार्ट फीचर्स न सिर्फ ड्राइविंग को आरामदायक बनाते हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा और पार्किंग जैसी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। तो अगर आप इस दिवाली नई कार लेने वाले हैं, तो इन पांच फीचर्स को बिल्कुल को अपने चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें।



कार खरीदते वक्त किन फीचर्स को चेक करना चाहिए?
पहले जहां ग्राहक गाड़ी खरीदते समय माइलेज, इंजन और कीमत पर ज्यादा ध्यान देते थे, वहीं अब स्मार्ट फीचर्स भी खरीदारी का हिस्सा बन गए हैं। 

Trending Videos
Buying New Car This Diwali? Don't Miss These 5 Smart Tech Features
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

1. ADAS: ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा में मिलेगी मदद

  • कार में सुरक्षित फीचर का नाम आते ही सबसे पहले एडीएएस यानी की एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का नाम आता है। यह तकनीक कार में लगे कैमरों और रडार सेंसर की मदद से काम करती है। इसका मकसद ड्राइविंग के दौरान संभावित खतरों को पहचानकर ड्राइवर की मदद करना है।
  • इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और  ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फायदे मिलते हैं। जिनकी मदद से कार सामने आने वाली रुकावटों या लेन से जुड़ी स्थिति को पहचान सकती है। जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ब्रेक लगाने में मदद करती है, जबकि लेन कीप असिस्ट कार को उसकी लेन में बनाए रखने में सहायता करता है।
  • अगर ड्राइवर का ध्यान भटकता है, तो ये सिस्टम चेतावनी देने या कुछ परिस्थितियों में गाड़ी को संभालने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, एडीएएस ड्राइवर की जगह नहीं लेता। इसलिए इसे सुरक्षा में मददगार तकनीक के तौर पर देखना चाहिए।
Buying New Car This Diwali? Don't Miss These 5 Smart Tech Features
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

2. कनेक्टेड कार एप्स: स्मार्टफोन से कंट्रोल करें अपनी कार

  • इसे सबसे प्रमुख फीचर्स में भी गिना जाता है। अब कनेक्टेड कार तकनीक ने गाड़ियों को एक स्मार्ट गैजेट की तरह बना दिया है। इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद एप के जरिए दूर रहते हुए भी कार से जुड़े कई काम कर सकते हैं। इस तकनीक के प्रमुख फायदों की बात करें तो इसकी मदद से दूर से कार का एसी ऑन करना, गाड़ी को लॉक और अनलॉक करना और लाइव GPS लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए, गर्मी के मौसम में घर के अंदर बैठे-बैठे कार का एसी चालू किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप यह भूल जाते हैं कि कार लॉक की है या नहीं, तो एप की मदद से इसकी जानकारी लेकर उसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से गाड़ी की स्थिति जानना भी आसान हो जाता है। यानी कई ऐसे काम, जिनके लिए पहले कार के पास जाना पड़ता था, अब स्मार्टफोन से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Buying New Car This Diwali? Don't Miss These 5 Smart Tech Features
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

3. कनेक्टेड स्क्रीन्स: कार के केबिन को मिलेगा प्रीमियम लुक

  • आजकल कारों के केबिन में भी तकनीक का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी का हिस्सा हैं कनेक्टेड स्क्रीन्स या पैनोरैमिक डिस्प्ले भी है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपस में जुड़े हुए दिखाई देते हैं। ये दोनों स्क्रीन एक बड़ी कर्व्ड या फ्लैट स्क्रीन जैसा लुक देती हैं। इससे कार का डैशबोर्ड ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम नजर आता है।
  • इस तकनीक की मदद से ड्राइवर को नेविगेशन की जानकारी एक जगह, म्यूजिक और मीडिया कंट्रोल आसान व गाड़ी की जरूरी चेतावनियां देखने में सुविधा मिल सकती है। इस तरह ड्राइवर को बार-बार अलग-अलग स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती। गाड़ी से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर मिल जाती हैं।
विज्ञापन
Buying New Car This Diwali? Don't Miss These 5 Smart Tech Features
दिवाली पर नई कार में जरूर देखें ये स्मार्ट फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

4. 360° कैमरा और इनविजिबल हुड: पार्किंग हो सकती है आसान

  • कई बार भीड़भाड़ वाले बाजार, संकरी सड़कें और छोटी पार्किंग वाली जगहों पर कार को संभालना मुश्किल हो जाता है। खासकर नए चालक को यह परेशानी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में 360 डिग्री कैमरा काफी काम का फीचर है।
  • यह कार के चारों तरफ लगे कैमरों की मदद से आसपास का नजारा स्क्रीन पर दिखाता है। इसे बर्ड्स-आई व्यू भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कार को ऊपर से देखने जैसा दृश्य मिलता है।
  • इसी के साथ में कुछ गाड़ियों में 360 डिग्री कैमरे के साथ इनविजिबल हुड (Invisible Hood) फीचर भी मिलता है। यह स्क्रीन पर कार के ठीक नीचे की जमीन और रास्ते में मौजूद पत्थरों जैसी रुकावटों को देखने में मदद करता है।
  • इससे ड्राइवर को कार के निचले हिस्से और बंपर के आसपास की स्थिति समझने में आसानी होती है। खासकर तंग जगहों पर गाड़ी निकालते समय यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed