भारत ने जीता दूसरा वनडे: डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
{"_id":"6aee265dd8d00d9a4a08ca28","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-2nd-odi-2026-match-at-hnry-stadium-news-in-hindi-2026-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"भारत ने जीता दूसरा वनडे: डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sat, 07 Nov 2026 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:42 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन में खेला गया। भारत ने दूसरा वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। गुरनूर बराड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। केएल राहुल को गेमचेंजर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
03:34 PM, 07-Nov-2026
भारत ने जीता दूसरा वनडे
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चार रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, 135 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की हालत खराब हो गई थी। खेल रुकने तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में सात विकेट गंवाकर 113 रन बनाए थे और उसे जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। तभी बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दिया। काफी इंतजार के बावजूद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत को चार रन से विजेता घोषित कर दिया गया।दरअसल, बारिश के कारण यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था। सुबह साढ़े सात बजे की जगह मैच सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ था। अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती भी की थी और मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। 135 रन का लक्ष्य देखने में आसान लग रहा था, लेकिन भारतीय टीम के लिए इसका पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। जैकब डफी ने पिछले मुकाबले में सहज नजर आए दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। कप्तान शुभमन गिल गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि विराट कोहली सिर्फ सात रन बना सके। कोहली ने शानदार कवर ड्राइव के साथ अपना खाता खोला था, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
रोहित शर्मा भी शुरुआत में कई बार गेंद को समझने में चूके। हालांकि, उन्होंने चार चौके लगाए, लेकिन आखिरकार काइल जेमीसन ने उन्हें आउट कर दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल एक बार फिर नाकाम रहे। वह थर्ड मैन पर कैच थमा बैठे। इसके साथ ही भारत का स्कोर 47 रन पर चार विकेट हो गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, जेमीसन की तेज और अंदर की ओर आती शॉर्ट गेंद पर श्रेयस चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। नमन धीर ने दो चौके लगाए, लेकिन पुल शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इस तरह छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही। एक समय न्यूजीलैंड की टीम जीत की उम्मीद करने लगी थी, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
03:29 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: बारिश और तेज हुई
वेलिंगटन में अब भी बारिश हो रही है और हर गुजरते मिनट के साथ मैच दोबारा शुरू होने की संभावना कम होती जा रही है। अब बारिश और तेज हो गई है! वेलिंग्टन में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब मैच आगे न होने की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है।
विज्ञापन
02:41 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: बारिश शुरू, मैच रोका गया
बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। भारत को 126 गेंद में 22 रन की जरूरत है, लेकिन विकेट टीम इंडिया ने ज्यादा गंवा दिए थे। न्यूजीलैंड के लिए अभी ही उम्मीद की किरण जगी थी, लेकिन बारिश के खलल से उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता दिख रहा है। 26 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट पर 113 रन है।डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से इस वक्त का डीएलएस पार स्कोर 109 रन है। यानी भारत डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चार रन आगे है। अगर आगे मैच नहीं होता है तो डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से भारत को विजेता घोषित किया जाएगा। फिलहाल केएल राहुल 26 रन और आकिब नबी एक रन बनाकर नाबाद हैं। यह साफ है कि अब से हर चार मिनट पर एक ओवर की कटौती होगी। और हमें जानकारी मिल रही है कि स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन) तक ही मैच शुरू कराने की कट-ऑफ समय सीमा है।
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 55 रन की बदौलत 134 रन बनाए थे। जवाब में भारत की बल्लेबाजी खराब रही। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली सात रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने 22 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल सात रन बना सके। फिर केएल राहुल और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई और पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, श्रेयस जेमीसन की शॉर्ट गेंद पर कैच आउट हो गए। वह 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। नमन धीर ने 12 रन बनाए, जबकि अंशुल कंबोज एक रन बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं, जबकि मैट फिशर को एक विकेट मिला है।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और एक बार फिर कीवियों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। विल यंग छह रन, टॉम लाथम सात रन, नाथन स्मिथ तीन रन, काइल जेमीसन सात रन और ब्लेयर टिकनर दो रन बना सके। टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड पहला वनडे गंवा चुका है।
02:38 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को 26वें ओवर में 111 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। काइल जेमीसन ने अंशुल कंबोज को जैकब डफी के हाथों कैच कराया। फिलहाल केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 23 और रन की जरूरत है।02:31 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 25वें ओवर में 108 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। डफी ने नमन धीर को कैच आउट कराया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल अंशुल कंबोज और केएल राहुल क्रीज पर हैं।02:25 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत 100 के पार
24 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 138 गेंद में 31 रन की जरूरत है। फिलहाल केएल राहुल और नमन धीर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को 20वें ओवर में 86 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। काइल जेमीसन ने श्रेयस अय्यर को शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल पर लाथम के हाथों कैच कराया। श्रेयस 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। भारत को जीत के लिए अब भी 49 रन बनाने हैं। फिलहाल केएल राहुल और नमन धीर क्रीज पर हैं।02:02 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 19 ओवर का खेल हुआ
19 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 14 रन और श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 53 रन की दरकार है।01:46 PM, 07-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: 16 ओवर का खेल हुआ
16 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 10 रन और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 70 और बनाने हैं।01:25 PM, 07-Nov-2026