{"_id":"120-84813","slug":"Bareilly-84813-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी मेले में पंजाबी भांगड़े पर थिरके लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी मेले में पंजाबी भांगड़े पर थिरके लोग
Bareilly
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ‘सुंदरी मुंदरी होय तेरा कौण बेचारा होय, दूल्हा भट्टी वाला होय’...। लोहड़ी मेले में देर शाम पंजाबी लोकगीतों पर लोग थिरके तो माहौल पंजाबी रंग में रंग गया। स्टार नाइट में ‘मैं तेन्नू नच दी वेखना और भाभी नाल गिद्दे विच पावे बोलियां गीत ने धूम मचा दी।
मॉडल टाउन दशहरा मेला ग्राउंड में पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित लोहड़ी मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने किया। सोसाइटी के सचिव पारुष अरोरा ने मेयर डॉ. आईएस तोमर, विशिष्ट अतिथि महेंद्र कौर अरोरा समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मेले में लगे स्टालों पर खरीदारी करने के साथ ही लोगों ने बेस्ट कपल, मेला क्यूइन, फेस ऑफ क्राउड, वॉयस ऑफ क्राउड आदि प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर विधायक, पूर्व मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सपा नेता डॉ. अनिल शर्मा, भाजपा नेता पुष्पेंदु शर्मा ने मेेले में पहुंचकर लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। देर शाम नई फसल बोने की खुशी में लोहड़ी जलाई गई।
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा और सचिव पारुष अरोरा ने लोहड़ी स्मारिका का विमोचन किया। स्टार नाइट में पंजाब के कलाकार लाडी के लोकगीतों पर लोग जमकर थिरके। रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दर्शनलाल भाटिया, जेके खंडूजा, तिलकराज डिसूजा, परमजीत सिंह मल्होत्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
डॉ. बासू समेत पांच लोग सम्मानित
लोहड़ी मेले में शान-ए-पंजाबी कार्यक्रम में सुभाष साहनी, डॉ. एसएस बासू, राजेंद्र विज्जन, गुलशन आनंद और इकबाल सिंह बाले को सम्मानित किया गया।