{"_id":"120-84808","slug":"Bareilly-84808-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों के 147 करोड़ माफ होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों के 147 करोड़ माफ होंगे
Bareilly
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बिजली विभाग बकायेदारों की सूची को कम करने में जुट गया है। एकमुश्त जमा योजना लागू करते ही करोड़ों रुपये के एरियर को कम करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में 147 करोड़ रुपये की बकायेदारी माफ होगी।
पावर कारपोरेशन निदेशक तकनीकी प्रदीप टंडन ने विभागीय समीक्षा बैठक में बकायेदारों पर सख्ती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फर्जी एरियर तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं क्योंकि कई कनेक्शन ऐसे हैं कि जिनका अता-पता नहीं है। फिर भी सूची में चल रहे हैं। इसी तरह सालों से कटे कनेक्शनों पर एरियर चल रहा है। इससे बकायेदारी सूची लंबी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे एरियर अगले महीने तक पूरी तरह खत्म कर दिए जाएं। ओटीएस योजना में बकायेदार शामिल कर लिए जाएं, इससे विभाग को राजस्व मिलेगा और उपभोक्ता का 50 प्रतिशत ब्याज कम होगा। चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने बताया कि बरेली जोन में सवा तीन सौ करोड़ रुपये के एरियर इससे प्रभावित होंगे।
कनेक्शन काटने का अधिकार एसडीओ को
चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने बताया कि स्थायी रूप से घरेलू कनेक्शन काटने के लिए संबंधित एसडीओ को अधिकृत कर दिया गया है। अब तक अधिशासी अभियंता ही इसके लिए अधिकृत थे। नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।