{"_id":"120-84720","slug":"Bareilly-84720-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के क्वार्टर में देह व्यापार की सीओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के क्वार्टर में देह व्यापार की सीओ करेंगे जांच
Bareilly
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। दरोगा विवेक शर्मा के सरकारी क्वार्टर में देह व्यापार कराए जाने के मामले की जांच सीओ सेकेंड असित श्रीवास्तव करेंगे। शनिवार शाम उन्होंने केस की फाइल थाने से तलब की है।
कांकर टोला पुलिस चौकी की बगल में बने सरकारी क्वार्टर में रहते हुए विवेक शर्मा के खिलाफ अय्याशी के लिए महिलाओं को लाने की शिकायतें हुई थी। बुधवार को आसपास के लोगों ने रंगे हाथ एक जोड़े को पकड़ा जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इस मामले में दरोगा विवेक शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया था। पहले इस मामले की विवेचना एसआई महेंद्र सिंह को दी गई थी लेकिन अदालत में इस मामले को देह व्यापार करार दिए जाने के बाद अब इसकी जांच सीओ सेकेंड करेंगे। सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी।