फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खतरा ए जान बने सड़कों के डिवाइडर

खतरा ए जान बने सड़कों के डिवाइडर

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की हद में हाइवे पर डिवाइडर तो बना दिए गए, मगर सुरक्षित सफर के मद्देनजर तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कहीं भी डिवाइडर पर रिफलेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जबकि पीडब्लूडी के कायदे के तहत इनको लगाया जाना जरूरी है। नतीजतन आए दिन हादसे हो रहे हैं। जल्दी ही कोहरा पड़ने लगेगा। और तब और भी दिक्कत होगी। लेकिन पीडब्लूडी के इंजीनियर इस खतरे को जानते हुए भी बेखबर बने हुए हैं।
सेटेलाइट से नकटिया जाने वाले रोड पर कुछ दूरी तक डिवाइडर है। रात में यहां इतना अंधेरा रहता है कि अक्सर ही कोई न कोई वाहन डिवाइडर से टकरा जाता है। पिछले बीस दिन में रोडवेज की एक बस और एक ट्रक डिवाइडर से टकरा चुका है। यहां रिफलेक्टर लगाने से इन हादसों से बड़ी ही आसानी से बचा जा सकता है। पीलीभीत बाईपास रोड पर तो कई बार रिफलेक्टर लगाने की आसपास की कॉलोनी के बाशिंदे मांग कर चुके हैं, मगर न तो जनप्रतिनिधि और न ही अफसर इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। अक्तूबर में ही यहां एक कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई लोग घायल भी हुए। यहां टू लेन सड़क से अचानक डिवाइडर वाले फोरलेन सड़क पर आने से वाहन चलाने वाले संतुलन खो देते हैं। इसलिए रिफलेक्टर की काफी जरूरत है। सबसे ज्यादा व्यस्त सड़कों में से एक है शाहजहांपुर रोड, लेकिन यहां भी वही हाल है। मिनी बाईपास रोड तो रात में चलने लायक नहीं रह गई है। यहां की ज्यादातर स्ट्रीट लाइट भी काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में रिफलेक्टर न होने से हादसों की तादाद और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के मानकों के मुताबिक, शहर की सीमा के भीतर फोरलेन सड़क पर हर तीन मीटर के अंतर पर एक कैट आई (चमकने वाली डिबिया) होनी चाहिए। यह कैट आई डिवाइडर के दोनों ओर उससे एक से डेढ़ फिट की दूरी पर लगाई जानी चाहिए। इसी तरह से डिवाइडर पर हर पांच मीटर के अंतर पर डेलीनिएटर (छोटे से पोल पर रिफलेक्टर) होने चाहिए। लेकिन शहर में इन मानकों का कहीं भी पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

डिवाइडर पर कैट आई और डेलीनिएटर लगाए जाने जरूरी हैं। एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करके मंत्रालय को भेज दूंगा। वहां से जल्द स्वीकृति के संकेत मिले हैं।-योगेश पवार, एक्सईएन, पीडब्लूडी

000000000
रिफलेक्टर के लिए कहां और कितनी रकम की जरूरत
------------
सेटेलाइट टी प्वाइंट से संजय नगर तिराहा
दूरी : चार किलोमीटर
कैट आई : 2800
डेलीनिएटर : 1600
रकम : 30.9 लाख रुपये
-----------
सेटलाइट टी प्वाइंट से नकटिया रोड
दूरी : 800 मीटर
कैट आई : 600
रकम : 2.85 लाख रुपये
---------
सेटेलाइट से शहामतगंज
दूरी : 1.5 किलोमीटर
कैट आई : 1000
रकम : 4.75 लाख रुपये
----------
चौपुला से अयूब खां चौराहा
दूरी : 1.0 किलोमीटर
कैट आई : 670
रकम : 3.18 लाख रुपये
-----
मिनी बाईपास रोड
दूरी : 3.40 किलोमीटर
कैट आई : 2266
डेलीनिएटर : 1360
रकम : 25.72 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed