{"_id":"120-52231","slug":"Bareilly-52231-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 किसानों को बांटा 75 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 किसानों को बांटा 75 लाख मुआवजा
Bareilly
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़े बाईपास के लिए जमीन देने वाले किसान बुधवार को मुआवजा लेने एसएलएओ दफ्तर पहुंचे। एसएलएओ लक्ष्मीशंकर सिंह ने 48 किसानों को 75 लाख के चेक वितरित किए। इनमें बालीपुर, पुरनापुर और बिथरी चैनपुर समेत 10 गांवों के किसान शामिल थे। इधर, किसान संघर्ष समिति के एक पदाधिकारी भी एसएलएओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कम रेट पर किसानों की जमीन लेने का आरोप लगाते हुए एसएलएओ से बातचीत की।
किसानों को मंगलवार को मुआवजा बांटा जाना था। एसएलएओ दफ्तर की सूचना पर तमाम किसान मुआवजा लेने पहुंचे भी लेकिन एसएलएओ के लखनऊ मीटिंग में चले जाने की वजह से मुआवजा नहीं बंट सका था। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही एसएलएओ लक्ष्मीशंकर सिंह ने मुआवजा बांटना शुरू कर दिया। नवाबगंज में पॉवर ग्रिड के लिए जमीन देने वाले किसान केशव को भी 4.24 लाख का चेक दिया। इसी बीच भूड़ा और आलमपुर के चार किसान बड़ा बाईपास के लिए जमीन देने का करार करने एसएलएओ दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
इंसेट-
फरीदपुर बाईपास: जमीन के दाम फिर तय होंगे
एसएलएओ ने बताया कि फरीदपुर में बन रहे बाईपास के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का नए रेट से मुआवजा देेने के लिए फाइल डीएम को भेजेंगे। फरीदपुर बाईपास के लिए तीन गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वहां बाईपास के लिए नोटिफिकेशन 2009 में हुआ था, जबकि मुआवजा 2008 के रेट के आधार पर तय किए गए थे।
विज्ञापन