फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   9th Corps PAC Moradabad won the trophy

Bareilly News: 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने जीती ट्रॉफी

Sun, 14 Jul 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
9th Corps PAC Moradabad won the trophy
बरेली। 27वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को आठवीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के निशांत तोमर और आशु चौधरी ने एक-एक गोल कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सर्वप्रथम 23वीं वाहिनी के आरक्षी वंश ने 01 गोल किया। स्कोर का पीछे करते हुए 9वीं वाहिनी के आरक्षी निशांत तोमर और आशु चौधरी ने एक-एक गोल कर 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को 2-1 से हराकर विजय प्राप्त की। मुकाबले में विजेता 9वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं चैंपियनशिप में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद उपविजेता व 8वीं वाहिनी बरेली ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में नौ गोल करने वाले 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सत्येंद्र पांती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर का खिताब 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के निशांत पवार को मिला। इसके बाद सभी वाहिनी के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ की सहायक सेनानायक मोनिका यादव ने किया। आईपीएस सेनानायक आकाश तोमर, रामनाथ राणा, अनुज पवार, विनीत कुमार, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, सतीश चंद्र जोशी, विवेक कुमार व आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed