{"_id":"5c8024dbbdec221468050999","slug":"91551901915-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ समाप्त होने के बाद रद ट्रेनें जल्द चलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ समाप्त होने के बाद रद ट्रेनें जल्द चलने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रद चल रही कई ट्रेनें कोहरा खत्म होने के बाद भी नहीं चल पा रही हैं। रेलवे ने 15 फरवरी तक रद ट्रेनों को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है, लेकिन अब उम्मीद है कि ये ट्रेनें जल्द शुरू होंगी। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने कुंभ के के लिए चार सौ ट्रेनें चलाई थीं, जिनमें जंक्शन से चलने और गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनें भी थी। अब कुंभ समाप्त होने के बाद ट्रेनों के जल्द चलने की संभावना है। रेलवे ने बरौनी-अंबाला, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज, सहरसा-अमृतसर जनसेवा, मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी, मुजफ्फरनगर-पोरबंदर एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों को 15 फरवरी तक रद कर दिया था। ट्रेेनें रद होने के बाद मौसम भी ठीक हो गया, फिर भी ट्रेनों को 31 मार्च तक रद कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने कुंभ के श्रद्धालुओं के लिए चार सौ ट्रेनें चलाई थीं। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि होली से पहले ही रद ट्रेनें चलने की संभावना है, जिससे होली पर लोगों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो जाए।
सत्याग्रह एक्सप्रेस के फेरे घटे, यात्री परेशान
रेलवे ने रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस के फेरे घटाए हैं। यह ट्रेन 14, 21 और 28 मार्च (प्रत्येक बृहस्पतिवार) को निरस्त रहेगी। वापसी में भी 08, 15, 22 और 29 मार्च (प्रत्येक शुक्रवार) को निरस्त रहेगी। हालांकि, आला अधिकारियों ने दोनों दिन ट्रेन न चलने का कारण नहीं बताया है।