{"_id":"5c68438abdec224bd41e2e12","slug":"91550336906-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में होगा पर्याप्त गोशालाओं का निर्माण: बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में होगा पर्याप्त गोशालाओं का निर्माण: बघेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बिनावर क्षेत्र के रफियाबाद में गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गोशाला बनने से क्षेत्र का विकास होगा। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि गो माता के संरक्षण के लिए पर्याप्त गोशालाओं का निर्माण कराया जाए।
श्री बघेल ने गो पूजन कर संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। सबसे पहले उन्होंने पुुलवामा में हुई आतंकी घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए जवानों की शहादत पर दुुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोमाता के लिए बड़ी-बड़ी गोशालाएं खोल रही है। भाजपा सरकार बनने से पहले प्रदेश में गोकशी चरम सीमा पर होती थी, लेकिन अब गोमाता सुरक्षित हुई हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाईं और लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस गोशाला से आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नेकपाल सिंह, बागीश पाठक, अशोक भारती, राजेश्वर पटेल, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।