फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students learn new era at amar ujala education fair

अमर उजाला एजूकेशन फेयर में विद्यार्थियों को दिखाई कॅरियर की राह

Sat, 23 Jun 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 23 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students learn new era at amar ujala education fair
edu fair
शुक्रवार से शुरू किए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर के पहले दिन बरेली के विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। पांच सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने न केवल इसमें हिस्सा लिया बल्कि पढ़ाई और कॅरियर को लेकर दिमाग में चल रहे कन्फ्यूजन भी दूर किए। कई नामी शिक्षण संस्थानों ने यहां अपने स्टाल लगाए और छात्रों की हर समस्या का समाधान किया। इस मौके पर कई इवेंट भी कराए गए और छात्रों ने गिफ्ट भी जीते।
विज्ञापन

एजूकेशन फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुनो सबकी और करो वही जो मन करे। कुछ ऐसा काम करो जिसे आपके माता-पिता को गर्व महसूस हो। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर कॅरियर काउंसलर जितिन चावला के सहयोगियों ने छात्रों की समस्याओं का समाधान किया। बारहवीं के बाद कौन सा कोर्स करें, स्ट्रीम कौन सी चुने, इंजीनियरिंग के अलावा क्या विकल्प हैं। कौन से वोकेशनल कोर्स हैं जो रोजगार परक साबित हो सकते हैं। एजूकेशन फेयर शनिवार तक जारी रहेगा। स्कालरशिप टेस्ट का भी आयोजन होगा। शुक्रवार को साइकोमेट्रिक टेस्ट,कॅरियर काउंसलिंग, नए ऑप्शन, वोकेशनल कोर्स की जानकारी, मोटीवेशनल स्पीकर्स ने विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न स्टाल पर लकी ड्रॉ भी निकाले गए। फेयर में छात्रों को पंकज शुक्ला की टीम की ओर से वीडियो रिज्यूमे बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मैट्रिक्स कॅरियर एकेडमी की डायरेक्टर अंशु अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मैट्रिक्स एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुगम अग्रवाल और एमडी पार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे। इनके अलावा ओमेगा क्लासेज के एमडी मोहम्मद कलीमुद्दीन, रितेश जैन और ललीतेश कोे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शनिवार को भी कार्यक्रम जारी रहेगा। आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल एलए में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। फेयर में भाग लेने के लिए 8587091962 पर मिस कॉल दें या फिर 8392946705 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इनका है सहयोग
राजश्री ग्रुप, फ्यूचर कॉलेज, रक्षपाल बहादुर, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप, ज्योति कॉलेज, लोटस इंस्टीट्यूट, कोटा मोमेंटम एकेडमी, ओमेगा क्लासेज, पेस कोचिंग, गेट मास्टर, ट्राउंस एजूकेशन, कंप्यूटर एड, ड्रीम जोन, बैंक ऑफ बड़ौदा, मास्कट कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विशेषज्ञों ने दिखाई करियर की राह
अवधेश कुमार-आईआईटी जेएएम टॉपर एंड मैथमेटिक्स स्कालर ।
विवेक विश्नोई-सीनियर डेटा एनालिस्ट इन सिटी कॉर्प सर्विस पुणे।
अभिषेक कुमार गुप्ता- को-फाउंडर ऑफ यूपीपी स्किल एजूकेशन एंड कम्यूनिटी हेड ऑफ स्टार्ट-अप दिल्ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed