फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 तक भर सकेंगे बीएड और एमएड के परीक्षा फार्म

12 तक भर सकेंगे बीएड और एमएड के परीक्षा फार्म

Sun, 08 Apr 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
12 तक भर सकेंगे बीएड और एमएड के परीक्षा फार्म
बरेली।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय के बीएड परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्रों को राहत दी गई है, लेकिन छात्रों को इसके लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क चुकाना होगा। बीएड प्रथम, द्वितीय, एमएड प्रथम व द्वितीय के संस्थागत, परीक्षा सुधार, छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, बीएड और एमएड पुराना पाठ्यक्रम के भूतपूर्व छात्र 12 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं।

छात्रों को फार्म की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से कॉलेजों में जमा करनी होगी। कॉलेजों से ऑनलाइन सत्यापन भी कराना होगा। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि अगर छात्र हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा नहीं करता है या ऑनलाइन सत्यापन कराने में चूक करता है तो उसका रोल नंबर नहीं जारी किया जाएगा और वह परीक्षा नहीं दे पाएगा। छात्रों को 16 अप्रैल तक फार्म संबंधित कॉलेजों में जमा कराने होंगे। बिजनौर और मुरादाबाद के कॉलेज फार्म की हार्ड कॉपी 18 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। बरेली, संभल और अमरोहा के कॉलेज 19 अप्रैल तक और पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर के कॉलेज 20 अप्रैल तक फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed