{"_id":"596645e04f1c1bfa5b8b4723","slug":"91499874784-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों की फिर से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों की फिर से होगी जांच
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
मंडलायुक्त के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच दोबारा की जाएगी। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी केंद्रों का ब्योरा मांगा है। चार साल पहले ग्रामीण इलाकों में 142 आंगनबाड़ी केंद्र बनवाए गए थे। अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता खराब थी। ब्लाक भुता के गांव गांधी नगर समेत आठ केंद्र जमीन के अंदर धंस गए थे। इनकी जांच भी कराई गई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी की जांच में 24 केंद्रों की गुणवत्ता खराब पाई गई। इस पर कार्यदायी संस्था पैकफेड से केंद्रों की दोबारा मरम्मत कराने को कहा गया था। पैकफेड ने बजट न होने का हवाला देकर मरम्मत कराने से हाथ खड़े कर दिए। हाल ही में प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक से आंगनबाड़ी केंद्रों की खराब गुणवत्ता की शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त के पास भी इसी तरह की शिकायत पहुंची थी। मंडलायुक्त के आदेश पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार केंद्रों की तकनीकी टीम से दोबारा जांच कराएंगे। ब्यूरो