फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रदेश अध्यक्ष को भेजी पप्पू भरतौल की शिकायत

प्रदेश अध्यक्ष को भेजी पप्पू भरतौल की शिकायत

Sat, 10 Jun 2017 01:14 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को भेजी पप्पू भरतौल की शिकायत
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भेज कर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पर आरोप लगाया है कि वह सपा से जुड़े एक कथित भूमाफिया को साथ घूम कर और अपने मंचों पर स्थान देकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा रहे हैं। एक पेज को इस पत्र में इस नेता के आपराधिक रिकार्ड का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने लिखा है कि पूरे प्रदेश में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वोेट दिया और अपेक्षा की कि आम आदमी को सम्मान जीने का हक मिलेगा लेकिन ऐसे लोगों का पार्टी में बढ़ता रुतबा देख कर आम कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। जनता डर के साये में है।
विज्ञापन

सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गौरव सिंह की विधायक से नजदीकियां साबित करने के लिए पत्र के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दस चित्र भी भेजे हैं जिनमें से चार में वह बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा के साथ दिखायी दे रहे हैं। छह चित्र गौरव सिंह के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी प्रदर्शित हो रहे हैं। एक में तो वह सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के साथ खड़े दिखायी दे रहे हैं। वहीं विधायक पप्पू भरतौल का कहना है कि वह जहां जाते हैं, वहां भीड़ लग जाती है। उसमें ये पता नहीं चलता कि मंच पर कौन है। जहां तक गौरव सिंह की बात है तो उनका संबंध भोजीपुरा विधानसभा से है। उनकी विधानसभा से नहीं। वह 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उसकी तैयारी कर रहे हैं। इसको देखते हुए उनके विरोधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी शिकायतें भेजकर बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। इन विरोधियों से उनको जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed