फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोर्ट में दाखिल कराया जाए निदा का आधार कार्ड, लगाई गई अर्जी

कोर्ट में दाखिल कराया जाए निदा का आधार कार्ड, लगाई गई अर्जी

Thu, 11 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में दाखिल कराया जाए निदा का आधार कार्ड, लगाई गई अर्जी
बरेली। कोर्ट में निदा खान के नकाब लगाकर आने पर बुधवार को महिला जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना खान ने एतराज किया है। उन्होंने अदालत से कहा कि निदा खान का आधार कार्ड दाखिल कराया जाए, जिससे पता चले कि अदालत में निदा खान ही हाजिर हैं। रीना खान ने यह अर्जी सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमे में दाखिल की है। कहा है कि निदा खान कोर्ट में दौरान मुकदमा नकाब पहनकर आती हैं। कभी-कभी वह कोर्ट में आती ही नहीं है। इसलिए पता ही नही चलता कि नकाब में कौन हैं। उन्होंने अब तक कोर्ट में अपना कोई प्रमाणित फोटो या आधार कार्ड भी दाखिल नहीं किया है। ताकि यह पता चले कि सही व्यक्ति हाजिर है और धोखे का कोई मौका नहीं रहे। रीना खान ने कोर्ट से कहा कि निदा खान को अपना आधार कार्ड या प्रमाणित फोटो फाइल पर दाखिल करने का आदेश दिया जाए। अदालत ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख तय की है। बता दें कि निदा खान पर शरीअत के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगा कर महिला जन कल्याण सेवा समिति की ओर से सिविल कोर्ट में मुकदमा किया गया है। इसी मुकदमे में बुधवार को यह अर्जी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed